View Single Post
Old 03-07-2013, 02:16 PM   #27
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

अप्रैल 2012 में देश/विदेश में घटी प्रमुख घटनाएँ (Major Events of India and World of April 2012)
अप्रैल 2012 में देश में घटी प्रमुख घटनाएँ:
१ : लिएनडर पेस ने जीता ५०वाँ एटीपी डबल्स ख़िताब.
२ : नयी रक्षा योजना मंजूर; स्टार समूह को मिले भारत में खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के प्रसारण अधिकार !
३ : आईपीएल-५ का चेन्नई में रंगारंग उद्धघाटन!
४ : रुसी परमाणु पनडुब्बी ‘नेरेपा’ आईएनएस चक्र नाम से नौसेना के बेड़े में शामिल!
५ : उत्तर प्रदेश में स्कूलों में जंक फ़ूड की बिक्री पर लगा प्रतिबन्ध |
६ : हिमाचल प्रदेश में लोकायुक्त विधेयुक पारित |
७ : पश्चिम बंगाल के मालदा/मुर्शिदाबाद जिलों भीषण तूफ़ान से सात लोगों की मौत |
८ : पाकिस्तानी राष्ट्रिय आसिफ अली जरदारी की एकदिवसीय भारत यात्रा संपन्न |
९ : भारत और क़तर के बीच नयी दिल्ली में छह समझौते पर हस्ताक्षर
१० : भारत में ४- जी मोबाइल सेवा की कोल्कता से शुरुआत |
११ : पाकिस्तानी वैज्ञानिक मो. खलील चिस्ती अजमेर जेल से जमानत पर रिहा |
१२ : सुप्रीम कोर्ट का फैसला : स्कूलों में गरीब छात्रो के लिए २.५% सीटें होंगी रिजर्व |
१३. अटारी सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट का उद्धघाटन |
१४ : भारतीय महिला तीरदांजी ने शंघाई में महिला विश्व कप तीरदांजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक |
१६ : आंतरिक पर सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों का सम्मलेन नै दिल्ली में संपन्न |
१७ : दिल्ली नगर निगम चुमाव में भाजपा की पुन: जीत |
१८ : उत्तर प्रदेश में पांच साल बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार पुन: शुरू |
१९ : अग्नि-५ का मिसाइल का सफल परिक्षण |
२०. राजस्थान में विधायक विकास निधि एक से बढकर हुई दो करोड़ |
२१ : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा सुकमा जिले के डीऍम एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण |
२२ : रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. बनी पुरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी |
२३ : अगले आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जबरन बिक्रमसिंह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा ख़ारिज |
२४ : तेलंगाना की मांग कर रहे आठ कांग्रेसी सांसद चार दिनों के लिए लोकसभा से निलंबित |
२५ : अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने देश की रेटिंग का आकलन स्थिर से घटाकर किया नकारात्मक |
२६ : सचिन तेंदुलकर, रेखा और अनु आगा का राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोमय; रिसेट-१ का सफल प्रक्षेपण |
२७ : सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रोन्नति में आरक्षण असवैधानिक घोषित |
२८ : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को चर्चित तहलका रिश्वत मामले में ४ साल की सजा |
२९ : अफ़्रीकी देशो से रिश्ता मजबूत करने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पहुंची सशेल्स |
३० : आरुषि हत्याकांड में नुपुर तलवल की जमानत याचिका गाजियाबाद में सीबीआई कोर्ट द्वारा नामंजूर |
अप्रैल 2012 में विदेश में घटी प्रमुख घटनाएँ:
१ : म्यांमार में संसदीय उपचुनाव में लोकतान्त्रिक नेता आंग खान सु की पार्टी की भारी जीत |
२ : अमेरिका में सार्वजानिक की गई १९४० की जनगणना रिपोर्ट |
3 : आसियान का २०वां शिखर सम्मलेन नोम पेन्ह में शुरू |
४ : सबरिया के राष्ट्रपति बोरिस तादिक ने दिया इस्तीफा |
५ : माली में विद्रोहियों ने की संघर्ष विराम की घोषणा
६ : दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्र मलावी के राष्ट्रपति बिंगू वा मुथारिका की दिल का दौरा पड़ने से मौत |
७ : माली में सेना ने छोड़ी सत्ता, लोकतंत्र होगा बहाल; सियाचिन में हिमस्खलन से १०० से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत |
८ : बंगलादेश में हिन्दू विवाहों का पंजीकरण हुआ अनिवार्य |
९ : सेरेना विलियम्स ने जीता चार्ल्र्सटन टेनिस टूर्नामेंट |
१० : लन्दन चुना गया विश्व का सबसे प्रभावशाली शहर |
११ : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट पर भीषण भूकंप |
१२ : अल्जीरिया के प्रथम राष्ट्रपति अहमद बेन बेला का निधन, सीरिया में युद्ध विराम लागू |
१३ : उत्तर कोरिया का रोकेट प्रक्षेपण हुआ असफल |
१४ : सलमान बशीर भारत में नए पाकिस्तानी उचायुक्त नियुक्त |
१५ : अफगानिस्तान के ४ शहरों के ११ स्थानों पर भीषण आतंकी हमला, ३५ की मौत |
१६ : जिम योग किम विश्व बैंक के नए अध्यक्ष निर्वाचित |
१७ : वर्ष २०१३ के बाद चैम्पियन ट्राफी नहीं कराए जाने की आईसीसी की घोषणा |
१८ : अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स के वैज्ञानिक का प्रशांत और हिंद महासागर के मिलने की गुत्थी सुलझा लेने का दावा |
१९ : इराक के छह विभिन्न शहरों से सीरियल बम धमाकों में ३७ की मौत, १५० से ज्यादा घायल|
२० : पाकिस्तान में विमान दुर्घटना, १२७ की मौत |
२१ : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्र्परी जैकब जुमा ने की छठी शादी |
२२ : फ़्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न |
२३ : यूरोपीय संघ ने सीरिया पर लगाये नए प्रतिबन्ध |
२४ : सूडान ने दक्षिण सूडान पर गिराए आठ बम |
२५: पाकिस्तानी द्वारा हत्फ-४ मिसाइल का सफल परिक्षण |
२६ : पाकिस्तान प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अदालत की अवमानना के लिए मिली सजा |
२७ : रोमानिया में सर्कार के खिलाफ अविशवास मत पारित हो जाने के बाद निहाई रिजवान सरकार का पतन |
२८ : गिनी बिसाऊ में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तख्तापलट करने वाली सैन्य सरकार द्वारा रिहा |
२९ : सफेल नडाल ने डेविड फेरर को हराकर जीता बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट |
३० : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बाण-की-मून की म्यांमार के राष्ट्रपति थीन शेन से यंगून में मुलाकात|
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote