View Single Post
Old 20-12-2011, 06:51 PM   #15
aspundir
VIP Member
 
aspundir's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245
aspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond reputeaspundir has a reputation beyond repute
Default Re: रोचक समाचार

अवैध संबंध-बेरहम कत्ल ने इसे बना दिया दुनिया का सबसे खतरनाक होटल

लुसिआना के सेंट फ्रांसिसविले से तीन मील दूर बना मरटल्स प्लांटेशन अमेरिका का सबसे डरावना घर है। इस पुरानी हवेली को लेकर भूत-प्रेतों के कई किस्से मशहूर हैं। 1794 में जनरल डेविड ब्रेडफोर्ड ने इसका निर्माण करवाया था। इस जमीन पर दस लोगों का बेरहमी से कत्ल भी हो चुका है। 1799 में वे अपनी पत्नी एलिजाबेथ और पांच बच्चों को भी यहां ले आए। 1817 में उनकी बेटी सारा ने उनके स्टूडेंट क्लार्क वुडरफ से शादी की और दोनों यहां रहने लगे।
क्लार्क और सारा खुशहाल जिंदगी जी रहे थे, उनकी तीन बेटियां हुईं। फिर क्लार्क का क्लोए नामक गुलाम महिला से संबंध बन गए। बाद में क्लार्क का उससे दिल भर गया और वह दूसरी नौकरानी तलाशने लगा। क्लोए को लगा अब उसे खेतों में कठिन कार्य करने भेज दिया जाएगा। उसने फिर से क्लार्क का दिल जीतने की कोशिश की, लेकिन एक दिन क्लार्क ने नाराज होकर उसके कान काट दिए। इसके बाद वह हरे रंग का स्कार्फ बांधने लगी थी।
उसने क्लार्क की बेटी के जन्मदिन पर केक में थोड़ा-सा जहर मिलाने की योजना बनाई, जिससे उनकी पत्नी और बच्चे बीमार हो जाएं और उसे घर में काम करने का मौका मिल जाए। फिर भी गलती से जहर ज्यादा मिल गया और क्लार्क की पत्नी सारा और दो बेटियों की कुछ ही देर में मौत हो गई। 1834 में क्लार्क ने यह प्लांटेशन और अपने गुलाम रफिन ग्रे स्टिरलिंग को बेच दिया। इसके बाद ये कई हाथों में बिका और कई हादसे यहां हुए। अंत में 1891 में इसे हैरिसन मिलटन विलियम्स ने खरीदा।
लोगों ने कई बार हरा स्कार्फ बांधे हुए क्लोए के भूत को यहां भटकते देखा। वह यहां महिलाओं के कान की बालियां चुरा लेती है। वर्तमान मालिक जॉन और टीटा मॉस ने इसे होटल बना दिया है। टीटा ने क्लोए की धुंधली तस्वीरें खींची हैं। कुछ लोग क्लार्क की बेटियों के भूत देखने का दावा भी करते हैं। कभी ये वहां खेलती-दौड़ती नजर आती हैं और कभी बच्चों के रोने की आवाजें आती हैं।
aspundir is offline   Reply With Quote