06-05-2014, 10:29 PM
|
#6
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: जेठालाल की बबिता :.........
'विवाद और नखरे :
मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। उनकी इस आदत के चलते यहां तक कहा जाता है कि डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन फिर भी अपनी बात पर अडिग रहती हैं। इसके अलावा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वे कृष्णन अय्यर (तनुज महाशब्डे) की पत्नी की भूमिका में हैं।
कृष्णन का रंग सांवला है और खुद का रंग गोरा होने के कारण शुरुआत में मुनमुन को यह रोल करने (कृष्णन की पत्नी) में आपत्ति थी। उनके नखरे यहीं पर खत्म नहीं होते। सीरियल में एक शॉट होली खेलने को लेकर था, जिसमें गोकुलवासी एक-दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आते हैं। इस शॉट के दौरान मुनमुन ने साफ मना कर दिया था कि कोई उन्हें रंग लगाने के लिए छुए।
बताया जाता है कि मुनमुन की इसी बात से चिढ़कर उन्हें सबक सिखाने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें कई एपिसोड से बाहर कर दिया था। हालांकि, इस बारे में मुनमुन का यह कहना था कि कोलकाता में रह रहे उनके पिता बीमार हैं, इसलिए वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा रही हैं :.........
दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|