29-06-2017, 02:08 PM
|
#44
|
Moderator
Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38
|
Re: कुछ ओर!
तकलीफ
मत पूछ खैरियत,
तकलीफ होती है!
बताने में हकीकत
तकलीफ होती है!
मांग कर तुम्हें खोया,
यह जान कर रोया...
जता कर जरुरत,
तकलीफ होती है!
तनहाई की कभी
आदत नहीं पड़ती
तनहाई की सोहबत,
तकलीफ होती है!
बीतने दो यादें
समय के बहाव में
रख कर अहमियत,
तकलीफ होती है।
(२९.६.१७)
|
|
|