कृषि
प्रदेश में कुल 51,694.35 हेक्टेयर भूमि में खेती की जाती है। इसमें से 6,068.71 हेक्टेयर भूमि सुनामी/भूकंप से तबाह हो गई। इसमें 2,177.70 हेक्टेयर में धान व अन्य फसल तथा 5,891.01 हेक्टेयर में पौधों की फसल नष्ट हो गई। 4206.64 हेक्टेयर खेती की भूमि स्थायी रूप से पानी में डूब गई। धान यहां अनाज की प्रमुख खाद्यान्न फसल है जो कि मुख्यतः अंडमान द्वीपसमूह में उगाई जाती है जबकि निकोबार द्वीपसमूह की मुख्य नकदी फसलें नारियल और सुपारी हैं। रबी के मौसम के दौरान दालें, तिलहन और सब्जियां उगाई जाती हैं जिसके बाद धान की फसल बोई जाती है। यहां के किसान पहाड़ी जमीन और भिन्न-भिन्न प्रकार के फल, जैसे-आम, सेपोटा, संतरा, केला, पपीता, अनन्नास और कंदमूल आदि उगाते हैं। यहां बहुफसल व्यवस्था के अंतर्गत मसाले, जैसे - मिर्च, लौंग, जायफल तथा दालचीनी आदि भी उगाए जाते हैं। इन द्वीपों में रबड़, रेड आयल, ताड़ तथा काजू आदि भी थोड़ी-बहुत मात्रा में उगाए जाते हैं।