Re: यादें ओलिम्पिक की
सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम ही पदक तालिका में रहती है शीर्ष पर
ओलिंपिक में यूं तो सभी पदक काफी अहम होते हैं, लेकिन स्वर्ण पदक का महत्व सबसे ज्यादा होता है। किसी टीम द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक की संख्या तय करती है कि तालिका में उसका स्थान क्या होगा। बीजिंग (2008) ओलिंपिक में अमरिका ने 110 पदक जीते थे। इसके बावजूद 100 पदक जीतने वाला चीन तालिका में पहले स्थान पर रहा था। ऐसा इसलिए मुमकिन हुआ, क्योंकि चीन ने अमेरिका की तुलना में ज्यादा स्वर्ण पदक जीते थे। भारत ने उस ओलिंपिक में तीन पदक जीतकर 50वां स्थान हासिल किया था, लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल तालिका में पांच-पांच पदक जीतने वाले स्वीडन, क्रोएशिया, लिथुआनिया और चार-चार पदक जीतने वाले नाइजीरिया और ग्रीस से आगे रहा। ऐसा इसिलए हुआ, क्योंकि भारत के पास एक स्वर्ण था जबकि इन टीमों के पास सिर्फ रजत और कांस्य पदक ही थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|