10-12-2014, 03:42 PM
|
#18
|
Special Member
Join Date: Dec 2011
Location: किसी के दिल में
Posts: 3,781
Rep Power: 33
|
Re: सरिता जी की रसोई .....कुछ बेहतरीन पर सादा
घर में रसोई की साफ-सफाई का होना बहुत ही महत्*वपूर्ण है। कई लोग तो अपनी रसोई में भगवान का मंदिर भी बनवाते हैं। रसोई अगर साफ नहीं होगी तो आपको बहुत सी बीमारियां लग सकती हैं अगर आपका किचन साफ रहेगा तो बहुत सारी बीमारीयों से बचा जा सकता है साथ ही साफ-सुथरा किचन देखने में भी अच्छा लगता है। खाना पकाने के तुरंत बाद ही रसोई की सफाई कर लेनी चाहिए नहीं तो रात भर में किचन में पड़े हुए जूठे बर्तनों से बदबू आने लगेगी और उसमें बैक्*टीरिया जमने लगेंगे। आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्*स जिनकी मदद से आप अपने किचन को चमकदार और साफ-सुथरा बना सकती हैं।
किचन को पर्फेक्ट बनाने के खास टिप्स
1. जूठे बर्तनों को तुरंत साफ करके ठीक उनकी जगह पर लगा देना चाहिए नहीं तो उन पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
2. रसोई की जमीन पर सब्जियों के टुकड़े, किसी पेय पदार्थ का गिर कर फैल जाना या फिर धुएं का जम जाना आदि को रोजाना ही क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ किया जाना चाहिए। इससे आपका रसोई हमेशा साफ सुथरा बना रहेगा।
3. रसोई की जरूरत का सामान रखने के लिए आप जिस शेल्फ का प्रयोग करती हैं उसे कुछ दिनों बाद साफ करती रहें और साथ ही खाना बनाने की सामग्रियों को भी खाना बनाने से पहले चेक करें कि कहीं उसमें कोई कीड़ा मकौड़ा तो नहीं पड़ गया है।
4. रसोई को महीने में एक बार जरुर धोएं। इसके लिए आप सर्फ और अन्य सफाई का सामान इस्तेमाल कर सकती हैं।
|
|
|