View Single Post
Old 25-03-2013, 06:14 PM   #6
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

दो शे'र प्रस्तुत हैं:

फ़लक देता है जिनको ऐश उनको ग़म भी देता है
जहाँ बजते हैं नक्कारे वहां मातम भी होता है

(शायर: दाग़ दहलवी)

कांटों से गुज़रना तो बड़ी बात है लेकिन
फूलों पे भी चलना कोई आसान नहीं है

(शायर: आसी दानापुरी)

*****
नीचे हम कुछ शब्द दे रहे हैं और देखते हैं कि हम उनके अर्थ से कितना परिचित हैं:

अरण्यरोदन / परिप्रेक्ष्य /प्रतिफल /विदीर्ण /मायावी / वितृष्णा

आइये अब अपने सोचे हुए अर्थ का निम्नलिखित से मिलान कर लेते हैं:

अरण्यरोदन = ऐसा रोना जिसे कोई सुनने वाला न हो

परिप्रेक्ष्य = किसी भी दृश्य को ठीक ठीक अनुपात में प्रस्तुत करना

प्रतिफल = परिणाम / नतीजा

विदीर्ण = फाड़ा हुआ (वाक्य: इस दुखद समाचार ने लोगों के हृदय विदीर्ण कर दिए)

मायावी = छलने वाला

वितृष्णा = इच्छा से मुक्ति

(29/11/1996)

Last edited by rajnish manga; 25-03-2013 at 06:17 PM.
rajnish manga is offline   Reply With Quote