03-07-2013, 02:14 PM
|
#23
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: क्या आप जानते हैं ?
अगस्त २०१२ में देश/विदेश में घटी प्रमुख घटनाएँ (Major Events of India and World of August 2012)
देश की प्रमुख घटनाएँ
- पाकिस्तान से प्रत्यक्ष विदेशी नीवेश (एफडीआई) को भारत ने दी मंजूरी |
- ओडिशा मंत्रिमंडल में फेरबदल, पांच मंत्री हटाए, नौ नए शामिल |
- विजय कुमार ने लंदन ओलंपिक में 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक |
- बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक |
- आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगने के बाद हरियाणा के ग्रह राज्यमंत्री गोपाल कांडा का इस्तीफा |
- योजना आयोग द्वारा झारखंड के लिए १६,३०० करोड़ की वार्षिक योजना मंजूरी |
- डॉ. हामिद अंसारी दोबारा देश के उपराष्ट्रपति निर्वाचित |
- महिला बॉक्सर एमसी मैरीकौम ने लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक |
- अग्नि-२ मिसाइल का ओडिशा तट के पास सफल परीक्षण |
- संसद के लिए नए भवन का का प्रस्ताव खारिज; युवराज सिंह की ट्वेंटी-२० क्रिकेट में वापसी |
- पहलवान योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक |
- पहलवान सुशिल कुमार ने लंदन ओलंपिक में जीता रजत पदक |
- सशस्त्र सेनाओ के लिए ४८ हज़ार करोड़ रूपए की खरीद को मंजूरी |
- केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख का चेन्नई में निधन |
- ६६वे स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्र के नाम संबोधन, लोक लुभावन वादों पर जोर |
- गुजरात में गुटखा पर रोक लगाने की मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा |
- कोयला ब्लोकों के आबंटन में घोटाले का कैग ने सरकार पर लगाया आरोप |
- वीवीएस लक्ष्मण का क्रिकेट से सन्यास |
- टैंक भेदी नाग मिसाइल का परीक्षण विफल |
- चुनाव आयोग द्वारा किन्नरों को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्माण |
- पी.जे. कुरियन बने राज्यसभा के उपसभापति |
- फ़ोर्ब्स की दुनिया की १०० प्रभावशाली महिलाओ की सूची में सोनिया गाँधी को मिला छठा स्थान |
- पायलट रहित विमान लक्ष्य का सफल परीक्षण |
- २जी स्पेक्ट्रम मामले में वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट |
- असम में पुन: हिंसा भडकने से ५ की मौत |
- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप |
- संसद में प्रधानमंत्री के कोल आवंटन में कैग के आकलन को बताया गलत |
- दिल्ली में शहर की ९१७ अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा |
- राष्ट्रपति ने बांटे बर्ष २०१२ के राष्ट्रिय खेल पुरस्कार, योगेश्वर दत्त और विजय कुमार को मिला राजीव गाँधी खेल रत्न |
विदेश की प्रमुख घटनाएँ
- लंदन ओलंपिक में आठ बैडमिंटन खिलाडी मैच फिक्सिंग के आरोप में अयोग्य घोषित |
- सीरिया में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के दूत कोफ़ी अन्नान का अपने पद से इस्तीफा |
- पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री को संरक्षण देने वाला अवमानना कानून निरस्त |
- ईरान द्वारा फतह -११० मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण |
- अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में गुरूद्वारे में फायरिंग, छ्ह की मौत, ३० से ज्यादा घायल |
- मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतारा अमेरिकी रोवर क्युरियोसिटी |
- अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री अब्दुल रहीम वरदाक का इस्तीफा |
- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी |
- जमैका के उसैन बोल्ट ने लंदन ओलंपिक में २०० मी. दौड़ स्पर्धा मे जीता स्वर्ण पदक |
- मंगल गृह की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट मिलने का वैज्ञानिकों का दावा |
- ईरान मे भूकंप से ३०० से ज्यादा लोगो की मौत |
- लंदन ओलंपिक का रंगारंग समापन |
- सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता रौजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट |
- इस्लामी देशो के संगठन आईओसी से सीरिया निलंबित |
- म्यांमार के नौसेना प्रमुख एडमिरल न्यान तुन बने देश के दुसरे उपराष्ट्रपति |
- काबुल मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना मे सात नाटों सैनिकों समेत ११ की मौत |
- चीन की उत्तर कोरिया को भारी आर्थिक मदद देने की घोषणा |
- चीन की वेन जिया यू बनी मिस वर्ल्ड-२०१२ |
- सूडान मे विमान दुर्घटना मे मंत्री सहित ३१ की मौत I
- रोजर फेडरर ने जीता सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट |
- इथीयोपिया के प्रधानमंत्री मेलेस जेनावी का निधन |
- केन्या मे जातीय हिंसा मे 48 लोगों की मौत |
- मंगल गृह पर उतरे क्युरियोसिटी यान ने पहली बार किया भ्रमण |
- डोपिंग के आरोपी अमेरिकी चैम्पियन साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रोंग से छीने गए सरे पदक, लगा आजीवन प्रतिबन्ध|
- चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले अमेरिकी अन्तरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रोंग का निधन |
- वेनेजुएला में तेल रिफाइनरी में विस्फोट से 39 की मौत |
- सीरिया में विद्रोहियों ने मार गिराया सेना का हेलिकोप्टर |
- दक्षिण कोरियन में ‘बोलावेन’ तूफान का भीषण कहर |
- लंदन पैरालंपिक खेलों की भव्य शुरुआत |
|
|
|