View Single Post
Old 23-08-2015, 10:15 PM   #26
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: Karnataka's tourist attractions

कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

बांदीपुर वन्य प्राणी उद्यान बारहसिंघे, चितकबरे हिरण, हाथी, बाघ और तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है। यह मैसूर से 80 किलोमीटर दूर मैसूर उटकमांड मार्ग पर स्थित है। इस उद्यान की सैर हाथी, जीप या ट्रक के अलावा नाव द्वारा भी की जा सकती है। जून से सितंबर तक यह पक्षी विहार अनेक प्रकार के पक्षियों के कलरव से गूंजता रहता है।


महाराजा पैलेस के नाम से मशहूर मैसूर महल हिन्दू और मुस्लिम वास्तुशिल्प का अनूठा संगम है। इस तीन मंजिले महल का निर्माण धूसर रंग के ग्रेनाइट पत्थरों से किया गया है। ऊपर पांच मंजिला मीनार पर निर्मित गोल गुंबद सोने के पत्र से मढ़ा हुआ है। उत्कृष्ट वास्तुशिल्प की दृष्टि से महल के सात मेहराबदार दरवाजे और खंभे दर्शनीय हैं। महल के बीच बड़े से आंगन के दक्षिण में कल्याण मंडल में शाही शादी−विवाह संपन्न होते थे। इस महल का मुख्य आकर्षण है मैसूर की आकृति का स्वर्ण सिंहासन। रात में लगभग चार लाख बल्बों की रोशनी में जगमगाते इस महल को देखकर बच्चों को परियों की कहानियां याद आ जाती हैं।

मैसूर का चिडि़याघर कई प्रकार की जातियों केपशु−पक्षियों से भरा पड़ा है। चिडि़याघर में सुबह 9 बजे से सायं छह बजे तकभ्रमण किया जा सकता है। विश्व में अपनी तरह का अकेला सेंट फिलोमेना चर्च भीमैसूर में ही स्थित है।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote