Re: ~!!शेखचिल्ली!!~
कहा जाता है क़ी सन 1800 के आसपास शेखचिल्ली झज्जर रियासत छोड़कर फिर कुरुक्षेत्र वापस चले गए। फ़कीर बन गए। उस समय तक उनकी आयु अस्सी के आस पास हो चली थी। उनके दोष हाफिज नूरानी भी अल्लाह को प्यारे हो गए थे और शेखचिल्ली की बेगम भी चल बसी थीं। रियासत पर भी दुर्भाग्य के बादल उड़ने शुरू हो गए थे और अंग्रेजों ने अवध को हड़पने की तैयारियों के साथ-साथ पंजाब की और हाथ बढाने शुरू कर दिए थे।
आजादी की पहली लड़ाई से लगभग पचास वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र में शेखचिल्ली की मृत्यु हो गयी। उस समय तक उनको मानने वालों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी थी। कुरुक्षेत्र में स्थित शेखचिल्ली का मकबरा आज भी इस बात के गवाही देता है क़ी शेखचिल्ली अपने समय की उन शक्सियतों में से थे, जिनकी मौत पर गम मनाने वालून के कमी नहीं होती और जिन्हें इतिहास के पन्नों में ज़िंदा रखने की जरूरत महसूस की जाती है।
शेखचिल्ली को अक्सर हवाई किलेवाजी में दक्ष एक कामचोर मूर्ख की तरह चित्रित किया जाता है। हवाई किलेबाजी वह बेशक थे, किन्तु यदी गंभीरता से मनन किया जाए, तो शेखचिल्ली की हवाई किलेबाजी में अनेक सामाजिक असमानताओं और अहं के बंधनों को तोड़ डालने की चत्पताहत सहज ही महसूस की जा सकती है। शेखचिल्ली का व्यक्तित्व समाज के शोषण और तिरस्कार का प्रतिबिम्ब है। वह सबकुछ पा लेने की अदम्य इच्छा है, जिसमें सचमुच पा लेने की क्षमता को समाज ने पंगु बना डाला हो। फिर भी उनके किरदार में दया, परोपकार, और संतोष के झलक पूरी परिलक्षित होती है।
|