Re: खबरे कुछ हट के
आज से नहीं बरसों से बर्बर है चीन, अपराधियों को देता था भयानक मौत
बॉक्सर विद्रोह का खुनी दौर...
उत्तरी चीन में 1899 से 1901 तक बॉक्सर विद्रोह चीनी इतिहास का सबसे ज्यादा रक्तपात वाला विद्रोह था। यह यूरोपियाई साम्राज्यवाद और ईसाई धर्म के फैलाव के विरुद्ध एक हिंसक आंदोलन था। यूरोप के देशों ने चीन को अपने प्रभाव क्षेत्र बांट लिया था, जहां वे अपनी हुकूमत चलाते थे। चीनियों को ईसाई भी बनाया जाता था। इसके खिलाफ एक धार्मिक यीहेतुआन नाम का संगठन खड़ा हुआ। विद्रोहियों ने सारे विदेशियों को खदेड़कर बीजिंग के दूतावासी मोहल्ले में बंद कर दिया था। चीन की शाही सरकार पहले तो अलग कर बैठी रही, लेकिन दरबार के कुछ दरबारियों के उकसाने पर उन्होंने विद्रोह का पक्ष लिया। इस दौरान बर्बरता की हदें पार कर दी गई। कई ईसाईयों को मार डाला गया। यह तस्वीरें उस समय की हैं। सार्वजनिक रूप से गले काटकर दुश्मनों को चेतवानी दी जाती थी.
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
Last edited by malethia; 23-01-2013 at 11:26 AM.
|