View Single Post
Old 30-10-2010, 06:41 PM   #14
ABHAY
Exclusive Member
 
ABHAY's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: Bihar
Posts: 6,259
Rep Power: 34
ABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud ofABHAY has much to be proud of
Post

सिंहासन बत्तीसी 13

एक बार राजा विग्रमादित्य शिकार खेलने जंगल में गया। बहुत-से मुसाहिब भी उसे साथ थे। जंगल में जाकर शिकार के लिए तैयारी हुई। जानवर घिर-घिरकरआने लगे। इसी बीच राजा की निगाह एक परिंदे पर पड़ी। उसने बाज छोड़ा और स्वयं घोड़े पर सवार होकर उसे देखता हुआ चला। चलते-चलते कोसों निकल गया। शाम होने को हुई तब उसे पता चला कि उसे साथ कोई नहीं है। चारों ओर घना जंगल था। रात होने पर राजा ने घोड़े को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी जीन बिछाकर बैठ गया। तभी उसने देखा कि पास में जो नदी है, वह बढ़ती आ रही है। राजा पीछे हट गया। नदी और बढ़ आयी। उसी समय उसने देखा कि धार में एक मुर्दा बहा आ रहा है और उस पर एक योगी और एक बैताल खींचातानी कर रहे हैं। बैताल कहता था कि मैं इसे हजार कोस से लाया हूं। सो मैं खाऊंगा। योगी कहता था कि मैं इस पर अपना मंत्र साधूंगा। जब झगड़ा किसी तरह नहीं निबटा तो उनकी निगाह राजा पर पड़ी। वे उसके पास आये और सब हाल सुनाकर कहा कि तुम जो फैसला कर दोगे, उसे हम मान लेंगे। राजा ने कहा कि पहले मुझे तुम दोनों कुछ दो, तब न्याय करुंगा। योगी ने हंसकर उसे एक बटुआ दिया और उससे कहा कि तुम जो मांगोगे, वही यह देगा। बैताल ने उसे मोहनी तिलक दिया। कहा कि जब तुम घिसकर इसे माथे पर लगा लोगे तो सब तुमसे दबेंगे, कोई तुम्हारे सामने नहीं ठहर सकेगा।

राजा ने दोनों चीजें ले लीं। फिर उसने बैताल से कहा कि तुम्हें अपना पेट भरना है न! तो मेरे घोड़े को खा लो और इस मुर्दे को योगी को दे दो। इस फैसले से दोनों खुश हो गये।

राजा दोनों चीजों को लेकर वहां से चला। अपने नगर के पास पहुंचने पर उसे एक भिखारी मिला। वहा बोला, "महाराज, कुछ दीजिये।"

राजा ने बटुआ उसे दे दिया और उसका भेद बता दिया। उसके बाद राजा घर लौट आया।

पुतली बोली, "राजन्, इतना दिलवाला कोई हो तो सिंहासन पर बैठें।"

दूसरे दिन राजा बड़े तड़के उठा। उसने दीवान को बुलाकर कहा कि आज हम सिंहासन पर जरुर बैठेंगे। सौ गायें दान की गई। ऐन वक्त पर चौदहवीं पुतली त्रिलोचनी ने रोक दिया। राजा ने उठा पैर पीछे खींच लिया।

त्रिलोचनी ने सुनाया:
__________________
Follow on Instagram , Twitter , Facebook .
ABHAY is offline   Reply With Quote