Re: खेल डेस्क
मिस्बाह से आगे धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले से भी कमाल किया है। वैसे तो उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल सका, लेकिन मिस्बाह उल हक के 22 रन के स्कोर पर आउट होते हैं धोनी उनसे औसत के मामले में आगे निकल गए।
पांचवें क्रम पर बैटिंग करते हुए वनडे में बेस्ट एवरेज वाले धोनी नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। मिस्बाह उल हक के पास धोनी से आगे निकलने का मौका था, लेकिन वे चूक गए।
पांचवें क्रम पर बेस्ट बैटिंग एवरेज वाले खिलाड़ी इस प्रकार से हैं-
धोनी - 54.57
मिस्बाह उल हक - 48.83
एंड्रयू फ्लिंटॉफ - 46.02
एंड्रयू साइमंड्स - 44.52
माइक हसी - 44.11
|