लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कु
भारतीय सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार को आखिरकार 14 दिन बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। ये खबर दिलीप साहब के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। चेस्ट में इंफेक्शन की वजह से दिलीप साहब को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ अस्पताल में उनका निमोनिया का इलाज भी चल रहा था। गौरतलब है कि 5 सितंबर को दिलीप कुमार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल भर्ती कराया गया था। तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी खुद उनकी पत्नी सायरा बानो ने ट्विटर के जरिए दी थी।मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिलीप साहब अभी सामान्य खाना नहीं खा सकते हैं। डॉक्टर ने उन्हें अभी लिक्विट डाइट पर रहने की सलाह दी हैं। वो अभी नली के जरिए खाना खा पाएंगे।
Last edited by rajnish manga; 28-09-2018 at 11:10 AM.
|