Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
प्रश्न
11. किशोर कुमार के मनपसंद निर्देशक का नाम बताएं?
12. किशोर कुमार सबसे अधिक प्रभावित के.एल.सहगल, मार्लन ब्रेंडो, बोरिस कर्लोफ़ और टोपोल से हुए. परन्तु यह बताएं कि ‘योडलिंग’ का विचार उन्हें कहाँ से मिला जिसे बाद में उन्होंने अपनी गायकी में विशेष स्थान दिया?
13. किशोर कुमार द्वारा रेकॉर्ड किया गया अंतिम गीत कौन सा था?
14. अपनी मृत्यु के एक दिन बाद वह कौन सा गाना गाने वाले थे?
15. किशोर कुमार की मृत्यु के उपरान्त रेडियो पर कौन सा गाना बार-बार प्रसारित किया जाता रहा था?
उत्तर
11. एल्फ्रेड हिचकॉक
12. डैनी कायी (Danny Kaye)
13. गुरु-ओ-गुरु (फिल्म: वक़्त की आवाज़)
14. मैं तो हूँ सबका, मेरा न कोई; मेरे लिए कोई आँख न रोयी (फिल्म: हत्या)
15. तेरी दुनियाँ से होके मजबूर चला ....
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला ....
|