Cricket's Hall of Fame
लाला अमरनाथ / Lala Amarnath
लाला अमरनाथ के दो बेटे मोहिन्दर अमरनाथ और सुरेंदर अमरनाथ ने भी भारत के लिए क्रिकेट खेला था। मोहिन्दर अमरनाथ 1983 में वर्ल्डकप विजेता टीम की सदस्य भी रहे।
आप जब राजधानी दिल्ली में स्थित पंचकुईया रोड पर पहुंचते हैं तब मेन रोड पर आपकोकुछ टूटे-फूटे घर और दूसरी इमारतें दिखाई देती हैं। ये सब रेलवे की हैं।कभी यहां के 54 नंबर के बंगले में एक साथ तीन टेस्ट प्लेयर रहते हैं।
हम बात कर रहे हैं लाला अमरनाथ के घर की। उन्हें लोग लाला जी भी कहतेथे। उन्हें 1950 के आसपास यहां पर बंगला मिला था। वे रेलवे में नौकरी करतेथे। बंगला मेन रोड पर था। इधर ही उन्होंने क्रिकेट खेलना सिखाया अपने तीनोंपुत्रों सुरेन्द्र, मोहिन्दर और राजेन्द्र अमरनाथ को। बंगले के बाहर बड़ासा मैदान था। वहां पर लाला जी की पाठशाला चलती थी।