Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सिल्क स्मिता को गलत समझा गया : विद्या
मुंबई ! आने वाली फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभाने वाली विद्या बालान का कहना है कि स्मिता बोल्ड थीं इसलिये उन्हें गलत समझा गया और उनका शोषण किया गया। मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री विजयलक्ष्मी के जीवन को दर्शाया गया है। उन्हें सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता है। विद्या ने बताया ‘‘सिल्क समय से आगे चलती थीं। उन्होंने जो भी कुछ किया उसे पूरी शान से किया। वह बिंदास, खुली हुई और पूरी तरह जीवन जीने में विश्वास रखने वाली थीं। उनमें कुछ बचपना भी था पर वह डरती नहीं थीं।’’ विद्या का कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि स्मिता बेशर्म थीं पर वह (विद्या) ऐसा नहीं सोचतीं। उनके कपड़े उनके अभय होने के सूचक थे। आजकल लड़कियां अपने जीवन के बारे में खुली हैं। आजकल वे जो कुछ करती हैं उस पर गर्व करती हैं। पर सिल्क स्मिता पहले से ही इतनी आजाद और खुली थीं। यही कारण था कि उन्हें गलत समझा गया और लोगोंं ने उनका शोषण किया। जय लक्ष्मी अपने समय पर तमिल फिल्मों का सेक्स सिंबल बन चुकी थीं। करीब 200 फिल्मों में काम करने वाली यह अभिनेत्री कई विवादों में फंसी और मात्र 33 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ कर चली गई। यह माना जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|