View Single Post
Old 28-06-2017, 01:39 AM   #1
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default छोटी सी कश्ती

न उलझ जाऊं इस जहाँ के आडम्बरों में जब हो कभी मन की चंचललता

न कर बैठूं कोई अपराध जब मन की हो अधीरता

न जाऊं आड़े टेढ़ रास्तों पर मैं ओ मेरी किस्मत के बनाने वाले ,

बस बिनती तुझसे है इतनी चले आना आके तू सब संभाले


न छद्मवेशी इस दुनिया का छद्म एहसास और,

न कभी खोना चाहूँ उन छद्म एहसासो की सांसों में


न पाए ज़िन्दगी के ये झरोखे किसी ऐसे एहसास को जिनमे

न सच का साथ और न कोई विश्वास हो।

न घिर जाऊ कभी आकर्षणों के भरम में

न जगे प्यास कभी उस चकाचौंध के रमण में

न कर बैठूं गुनाह कोई लोभ में

न दिल दुखे कीसी का किसी मोह में

न चाह हो धन पराया हड़पने की

हे ईश्वर गर भटक भी जावूं राहें , मंज़िले मैं अपनी

आकर संभाल लेना ये छोटी सी कश्ती मेरी।

Last edited by soni pushpa; 28-06-2017 at 01:49 AM.
soni pushpa is offline   Reply With Quote