19-05-2014, 07:36 PM
|
#9
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: क्या आप महंगी दवाओं से परेशान हैं ? :.........
एलोपैथी दवाओं से केवल रोग दब जाते हैं :
आज आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा तथा अन्य कुछ पध्दतियों को पीछे छोड़कर एलोपैथी दवाओं का प्रचलन अत्यधिक बढ़ गया है। लोगों के पास समय नहीं, जल्दी से जल्दी ठीक हो जाना चाहते हैं। वे यह नहीं जानते कि इन अंग्रेजी दवाओं से रोग दबते हैं, जड़ से नहीं जाते। साइड इफैक्ट भी परेशान करते हैं।
* अंग्रेजी दवा महंगी होती है। डाक्टर की फीस भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यह इलाज गरीब आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। अस्पतालों में भी छोटी-मोटी सस्ती दवा भले ही मिल जाए, महंगी नहीं मिलती।
* क्योंकि इन दवाओं की कीमत बहुत होती है, गरीब आदमी अपना उपचार भी नहीं करवा सकता। वह अपने इलाज को बीच में छोड़ने पर विवश होता है। ऐसे में उसे लेने के देने पड़ जाते हैं। रोग बिगड़ जाता है।
* यह भी सत्य है कि एलोपैथी की महंगी दवाएं तुरंत परिणाम सामने ले आती है। रोगी ठीक हो जाता है, किन्तु रोग जड़ से नहीं जाता। किसी न किसी रूप में बना रहता है। मौका पाकर सिर उठा लेता है। भले ही रोग एक नये रूप में प्रकट हो। इस बार यह होता है अधिक गंभीर तथा दु:खदायी।
* प्राकृतिक उपचार सबसे उत्तम है, सस्ता है, सुलभ है। घर में उपलब्ध सब्जियां, फल, मसाले, दालें, अनाज, वृक्षों के पत्ते, फूलों से ये इलाज किए जा सकते हैं। ऐसे इलाज में भले ही समय लगे अगर रोग जड़ से उखड़ जाता है।
* प्राकृतिक चिकित्सा में कोई साइड इफैक्ट नहीं होता। यह बहुत बड़ी बात है।
* प्राकृतिक तथा घरेलू उपचारों में प्रयोग होने वाली हर वस्तु रोग को तो मल से उखाड़ती ही है, साथ में शरीर को शक्ति देती है। रोगों से लड़ने योग्य बनाती है। शरीर के अंगों को मजबूती देती है। इस प्रकार निरोगता तो मिलती ही है, अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त हो जाता है। अपने जीवन की सुखद बनाना संभव हो जाता है।
गंभीर रोग होने पर, असाध्य रोग से परेशानी होने पर, चोट लगने पर आपरेशन आदि कराना पड़े तो एलोपैथी जरूरी हैं पर सामान्य रोगों में नहीं :.........
रांची एक्सप्रेस के सौजन्य से :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|