‘कौन बनेगा करोड़पति’ को मिला अपना 10वां विनर
कौन बनेगा करोड़पति को मिला अपना 10वां विनर, असम की बिनीता जैन ने जीते 1 करोड़ रुपये
New Delhi अमिताभ बच्चन स्टारर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 10 को अपना पहला विनर मिल चुका है। करोड़पति का खिताब असम की रहने वाली बिनीता जैन ने अपने नाम किया है। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति’ का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें बिनीता को शो जीतते हुए दिखाया जा रहा है। शो का प्रोमो खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर में खुद अमिताभ बच्चन पहले करोड़पति का नाम अनाउंस करते हैं।इस टीजर को देखने पर पता चलता है कि असम की रहने वाली दो बच्चों की मां बिनीता जैन 13वें सवाल का जवाब देने के बाद एक करोड़ का इनाम जीत जाती है।
शो के इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ज्ञान के इस दसवें अध्याय में मिल गयी है हमें पहली करोड़पति..लेकिन क्या उसे भी आगे जीत पाएंगी बिनीता जी..देखिये केबीसी का सप्तकोटी एपिसोड..2 अक्टूबर को। प्रोमो में बिनिता 1 करोड़ रुपये जीत चुकी होती है लेकिन अब ये देखना इंटस्टिंग होगा कि बिनीता कैसे 7 करोड़ के जैकपॉट के सवाल का जवाब दे देती हैं।बता दे कि ये प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। केबीसी का ये एपिसोड को ऑनएयर होगा। पिछले सीज की बात करें तो पिछली बार भी बिनीता की तरह ही एक महिला ने केबीसी का पहला करोड़पति का खिताब अपने नाम किया था।
|