View Single Post
Old 21-07-2014, 05:40 PM   #1
आकाश महेशपुरी
Diligent Member
 
आकाश महेशपुरी's Avatar
 
Join Date: May 2013
Location: कुशीनगर, यू पी
Posts: 920
Rep Power: 23
आकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud of
Send a message via AIM to आकाश महेशपुरी
Default गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...

गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...

बिन सोचे तुम खो मत जाना अनजाने के प्यार मेँ
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

सब पे ही विश्वास न करना
बहुत जरूरी डर के रहना
तेरी चिन्ता मेँ पल भर भी
नीँद न आती प्यारी बहना
दम घुटता है मेरा भी अब टोले या बाजार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

बहना कोई जल जाती है
सुन कर जान निकल जाती है
बेटी से है दुनिया फिर भी
दुनिया उसको छल जाती है
अच्छा होता जल जाती ये धरती ही इक बार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

लोगोँ मेँ ईमान कहाँ है
नारी का सम्मान कहाँ है
घूम रहे पापी ऐसे अब
प्रश्न उठे भगवान कहाँ है
देर बहुत अंधेर बहुत है उसके भी दरबार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

गीत- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri

पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

Last edited by आकाश महेशपुरी; 21-07-2014 at 06:40 PM.
आकाश महेशपुरी is offline   Reply With Quote