View Single Post
Old 12-09-2013, 07:30 PM   #182
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: खेल डेस्क

टेस्ट में पुजारा रहे हिट

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए इस सीजन के स्टार रहे युवा चेतेश्वर पुजारा। उन्होंने 2012-13 के सीजन में खेले 10 टेस्ट मुकाबलों में 82.53 के औसत से 1073 रन बनाए। इस सीजन भारत के लिए 1000 प्लस रन बनाने वाले वे एकमात्र बल्लेबाज हैं।

पुजारा ने सीजन का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 159 रन की पारी से किया। कीवी टीम के बाद मेहमान इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने नाबाद 206 रन बनाए। इंग्लैंड के विरुद्ध घरेलू सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी पुजारा का बल्ला बोला और मुंबई में उन्होंने 135 रन बनाए।

हैदराबाद के मैदान पर गत 2 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट में पुजारा ने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 204 रन बनाकर सीजन का चौथा सैकड़ा लगाया।

पुजारा ने इस सीजन में चार सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी समेत 82.53 के औसत से 1073 रन बनाए।

टेस्ट में टीम इंडिया के 5 टॉपर ये रहे-

चेतेश्वर पुजारा - 1073 रन (4 सेंचुरी / 2 हाफ सेंचुरी)

महेंद्र सिंह धोनी - 700 रन (1 सेंचुरी / 4 हाफ सेंचुरी)

विराट कोहली - 684 रन (3 सेंचुरी / 3 हाफ सेंचुरी)

मुरली विजय - 430 रन (2 सेंचुरी / 1 हाफ सेंचुरी)

वीरेंद्र सहवाग - 408 रन (1 सेंचुरी / 0 हाफ सेंचुरी)
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote