Re: खेल डेस्क
बतौर कप्तान चौथा दोहरा शतक
स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 200 रन का आंकड़ा पांचवी बार पार किया है। पाकिस्तान के खिलाफ 200वां रन बनाते ही उन्होंने बतौर कप्तान चार डबल सेंचुरी बनाने का अनूठा रिकॉर्ड बना डाला।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे साउथ अफ्रीका के पहले और वर्ल्ड के चौथे खिलाड़ी हैं। स्मिथ से ज्यादा कप्तानी डबल सेंचुरी सिर्फ वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा (5) ने लगाई हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रेडमैन के अलावा कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क भी 4 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं।
स्मिथ के करियर की 5 डबल सेंचुरी ये रहीं-
200 रन (बतौर खिलाड़ी) - बनाम बांग्लादेश - 18 अक्टूबर 2002
277 रन - बनाम इंग्लैंड (बर्मिंघम) - 24 जुलाई 2003
259 रन - बनाम इंग्लैंड (लॉर्ड्स) - 31 जुलाई 2003
232 रन - बनाम बांग्लादेश - 29 फरवरी 2008
227* रन - बनाम पाकिस्तान - 23 अक्टूबर 2013
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|