Re: गधा माँगे इन्साफ़
इन्द्र ने आश्चर्य से पूछा- ’शेयर्ड वाहन बनने में क्या प्रॉब्लम है? कई पशु-पक्षी देवी-देवताओं के शेयर्ड वाहन हैं। जैसे मोर सरस्वती और कार्तिकेय के साथ एक और देवी का शेयर्ड वाहन है। मोर ने तो कभी कोई शिकायत नहीं की। हंस ब्रह्मा और सरस्वती के साथ-साथ दो और देवियों का शेयर्ड वाहन है। मगर हंस ने भी कभी कोई शिकायत नहीं की। अब देखो न- मेरा वाहन ऐरावत हाथी खुद मेरी ड्यूटी पूरी करने के बाद लक्ष्मी, शचि और वृहस्पति के यहाँ पार्ट टाइम जॉब करता है। एक्स्ट्रा मेहनत करता है, इसीलिए एक्स्ट्रा गन्ना खाता है और खुश रहता है। उसने भी कभी कोई शिकायत नहीं की।’
|