Re: स्वास्थ्यवर्द्धक समाचार : नए शोध और खोजें
भोजन के इतिहास में फ्रिज को माना गया सबसे महत्वपूर्ण खोज
लंदन। खाने और पीने के सामान को कई दिन तक इस्तेमाल के लायक बनाए रखने वाले रेफ्रिजेरेटर को इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण अभिनव खोजों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है। डेली मेल ने खबर दी है कि वसामुक्त दूध और टिन केन को दूसरा स्थान मिला है जबकि खाना बनाने से जुड़े बर्तन, चाकू और चम्मन जैसे उपकरण क्रमश: 14वें, 15वें और 16वें स्थान पर आए हैं। रॉयल सोसायटी के 45 शीर्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने 20 अभिनव खोजों की सूची तैयार की और उपलब्धता, उत्पादकता, सौंदर्यबौध तथा स्वास्थ्य के आधार पर उनकी रैकिंग तय की। रॉयल सोसायटी के कोषाध्यक्ष सर पीटर विलियम की अगुवाई में रॉयल सोसायटी फेलो के एक समूह ने तय किया कि तीन शीर्ष खोजों में दो ब्रिटेन में हुई। कृत्रिम प्रशीतन सबसे पहले 1748 में ग्लासगो में दिखाया गया। एक ब्रिटिश व्यापारी ने 1810 में टिन केन का पेटेंट कराया। हालांकि दूध के वसामुक्त रूप को पहले पहल 1862 में फ्रांस में देखा गया। रॉयल सोसायटी ने कहा, ‘‘प्रशीतन ने लाखों लोगों के आहार में सुधार लाने में किसी भी अभिनव खोज से अधिक बड़ी भूमिका निभाई।’’ 20 खाद्य एवं पेय अभिनव खोजों की सूची में हल, खमीर उठाना, मछली पकड़ने के जाल, फसल चक्रीकरण, बर्तन, चाकू, कोर्क, बर्तन, माइक्रोवेव, ओवन आदि भी शामिल हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|