Re: पौराणिक कथायें एवम् मिथक
बेबिलोनिया व सुमेरिया के मिथक
उत्नापिश्तिम की कथा
उत्नापिश्तिम बेबिलोनिया व सुमेरिया का एक पौराणिक महानायक था. उसे महान देवता ईया का एक सन्देश मिला था कि सभी देवता मिल कर वहां एक विप्लवकारी बाढ़ या जल-प्रलय की योजना बना रहे हैं. ईया ने उसे स्पष्ट निर्देश दिये कि वह अपने बचाव के लिए एक विशाल नौका तैयार करे. जलप्लावन के समय देवता के निर्देशानुसार उत्नापिश्तिम ने अपने सभी परिवार-जनों को नौका पर बैठा लिया. उसके बाद धरती पर पाए जाने वाले सभी प्राणियों में से एक-एक जोड़ा और सोना-चांदी नौका में लाद दिए. जल-प्रलय में इतनी भीषणता थी कि सभी देवता भी उसे देख कर डर से थर-थर कांपने लगे थे.
उत्नापिश्तिम, उसके परिजन तथा सभी प्राणियों में से एक-एक जीव-युगल जल-प्रलय से बचने में सफल हो गए थे. अपनी व अपने परिजनों और विभिन्न प्राणियों की नस्ल से एक-एक नग युगल की जान बख्शने पर देवताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उत्नापिश्तिम ने मूल्यवान वस्तुओं की आहूति दी और उनकी पूजा अर्चना की. देवताओं ने खुश हो कर उसे अमर होने का वरदान दिया.
**
|