View Single Post
Old 28-06-2019, 04:28 PM   #77
vijaysr76
Member
 
Join Date: May 2011
Posts: 77
Rep Power: 14
vijaysr76 will become famous soon enoughvijaysr76 will become famous soon enough
Default Re: लघुकथाएँ

हमेशा प्रसन्न रहने के लिए जरूरी है मन में सुविधाओं के त्याग का भाव भी हो


एक बौद्ध कथा है। भगवान बुद्ध के पास एक राजा आए और पूछा कि हमारे राजकुमार, जिन्हें हर तरह की सुविधाएं हैं, जो बड़े महल में रहते हैं, जिनके साथ नौकर-चाकरों की पूरी फौज है, वे खुश नहीं रहते। हमेशा तनाव और परेशानी से घिरे दिखते हैं। हमने हर तरह की सुविधा देकर देख ली। वे प्रसन्न नहीं रह पा रहे। जबकि, आपके ये भिक्षु जो पदयात्रा करते हैं, खाने को जैसा मिल जाता है, खा लेते हैं, रहने को जो कुटिया मिल जाए वहां रह लेते हैं, इनके चेहरे पर हमेशा इतनी खुशी रहती है। इसका कारण क्या है?
भगवान बुद्ध ने उत्तर दिया, खुशियां खोजनी हो तो जिसके पास कुछ भी न हो, उस में खोजो। जिसने संकल्प करके सब कुछ छोड़ दिया, वही खुश रह सकता है। जो स्वेच्छा से चीजों का त्याग करता है, वो ही हमेशा प्रसन्न रह सकता है। भिखारी कभी ख्रुश नहीं होगा, क्योंकि उसने छोड़ा नहीं है। वह तो अभाव में ही जीवन जी रहा है। अभाव का जीवन जीने वाला कभी खुश नहीं रह सकता। चिंताएं उसे हर समय घेरे रहती हैं। जिसने जानबूझ कर छोड़ा है, वह खुश रह सकता है। ये दो बातें हैं- एक छोड़ना और एक छूटना। ऐसे ही आपके राजकुमार सारी सुविधाओं से परिपूर्ण हैं लेकिन उनके मन में उन सुविधाओं के छूट जाने का डर रहता है। छूट जाना और छोड़ देना, दोनों में अंतर है, छूट जाना या छूट जाने की सोच हमें डरना सिखाती है, जबकि छोड़ देना या छोड़ने का संकल्प लेना आपको आत्मविश्वास और प्रसन्नता से भर देता है।
जिसे कोई चीज मिली नहीं तो उसका त्याग नहीं किया जा सकता है। त्यागी वह होता है, जो अपने स्वतंत्र मन से त्याग कर दे। साधन, सुविधा संपन्न व्यक्ति भी खुश नहीं रह सकता। उसे पैसे की सुरक्षा की चिंता सताती है। वह हमेशा भयभीत रहता है। निडर सिर्फ वही हो सकता है, जिसने स्वेच्छा से त्याग किया है। राजा को अपने प्रश्न का समाधान मिल गया।
vijaysr76 is offline   Reply With Quote