Re: धोनी का टेस्ट से संन्*यास
2004 : डेब्यू मैच और शून्य पर आउट
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए पहला वनडे 23 दिसंबर, 2004 को श्रीलंका के खिलाफ खेला। चिटगांव में खेले गए इस मैच में धोनी पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए थे। यह मैच भारत ने 11 रन से जीता। वे डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले रन आउट होने वाले भारत के पहले और वर्ल्ड के चौथे बल्लेबाज थे। उनसे पहले भारत के रॉजर बिन्नी डेब्यू मैच में बिना एक भी गेंद खेले रन आउट हुए थे।
रोचक रिकॉर्ड्स
> महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फार्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सर्वाधिक जीत मिली है। उनके कप्तान रहते भारत की जीत का प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा है। टेस्ट में 27, वनडे में 93 और टी-20 में 26 मैच जीतने में कामयाब रही है।
> धोनी 50 से अधिक टेस्ट (59) में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय हैं। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं।
> फटाफट फार्मेट टी-20 में सर्वाधिक मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड धोनी के नामा है। उन्होंने 26 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं दूसरे नंबर पर आयरलैंड के विलियम पोर्टफील्ड (20 जीत) हैं।
> वे सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर हैं। उन्होंने टेस्ट में 285, वनडे में 306 और टी-20 में 36 शिकार किए हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|