Re: विश्व में नास्तिकता की स्थिति और संभावना
इस तरह मुक्त विश्वकोश विकिपीडिया के अनुसार इन दिनों विश्व की लगभग छह अरब तीस करोड़ आबादी का लगभग 16 प्रतिशत यानी कुल मिलाकर 1 अरब 1 करोड़ लोग अधार्मिक हैं। फिल जुकरमेन के अनुसार विश्व में 2007 में नास्तिकों की कुल संख्या 50 करोड़ से 75 करोड़ के बीच थी। यह संख्या संसार में सिखों की कुल आबादी से 35 गुनी, यहूदियों की कुल आबादी से 41 गुनी और बौद्धों की कुल आबादी से दुगुनी थी। कुल मिलाकर नास्तिकों का समूह ईसाइयों (2 अरब), मुसलमानों (1.2) अरब और हिन्दुओं (90 करोड़) के बाद विश्व में अपनी जनसंख्या के आधार पर चौथे स्थान पर आता है।
|