View Single Post
Old 07-04-2011, 12:23 PM   #4
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: मिलावट

आपके परिवार में पीढि़यों से सोने से पहले एक गिलास दूध पीने की परंपरा चल रही होगी। आप हमेशा सोचते होंगे कि इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, किंतु अनेक वर्र्षो से सुनने में आ रहा है कि दूध में सिंथेटिक तत्वों की मिलावट हो रही है, जिनमें यूरिया, डिटरजेंट और खाद्य तेल शामिल हैं। आप बाजार से जो सब्जियां खाते हैं उनमें से अधिकांश में कीटनाशकों की भारी मात्रा होती है। ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए बहुत सी सब्जियों को रसायनों के घोल में रखा जाता है। आंखों को भाए, इसके लिए इन्हें बनावटी रंगों से रंगा भी जाता है। हालिया वर्षो में इस तरह की खबरें बराबर आ रही हैं कि सब्जियों का आकार बढ़ाने के लिए उनमें आक्सीटोसिन हार्मोस के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं।
sagar - is offline   Reply With Quote