View Single Post
Old 11-07-2014, 01:03 PM   #2
Dr.Shree Vijay
Exclusive Member
 
Dr.Shree Vijay's Avatar
 
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
Dr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond reputeDr.Shree Vijay has a reputation beyond repute
Arrow Re: सदाबहार अभिनेत्री जोहरा सहगल :.........


अभिनेत्री जोहरा सहगल का 102 वर्ष की उम्र में निधन :



बिग बी ने जताया शोक :

मुंबई :

मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल का 102 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक सहगल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को 11 बजे लोदी रोड स्थित शवदाह केंद्र पर किया जाएगा। भारतीय सिनेमा की सबसे बुजुर्ग अभिनेत्री जोहरा सहगल दक्षिणी दिल्ली के मंदाकिनी इंक्लेव में अपनी बेटी किरण सहगल के साथ रह रहीं थीं। उन्होंने मैक्स अस्पताल में शाम करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली। उनकी बेटी किरण ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। जोहरा ने बतौर नृत्यांगना वर्ष 1935 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

सात दशक तक हिंदी सिनेमा को अपना योगदान देने वाली जोहरा के निधन की खबर फैलने पर फिल्म जगत ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जोहरा सहगल का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया़, वह कितनी प्यारी सहअभिनेत्री थीं। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने भी ट्विटर के जरिये जोहरा सहगल को अपनी श्रद्धांजलि दी है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________


*** Dr.Shri Vijay Ji ***

ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे:

.........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :.........


Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.



Dr.Shree Vijay is offline   Reply With Quote