View Single Post
Old 30-05-2016, 01:40 PM   #3
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default Re: एवरेस्टः यहां मौत पर चलते हुए भी थमते नहीं

आखिर क्या सनक है यह? बर्फ के रपटीले, हाड़-मांस अको गलाने, पंग कर देने वाले पहाड़ पर चढ़ने का यह क्या पागलपन है भला? मुझे लगता है इन सवालों का एवरेस्ट का वह अभियान खासतौर पर तेनजिंग नोरगे के जीवन से बेहतर जवाब कुछ और हो नहीं सकता।
एवरेस्ट आपको डराता हो। बस लुभाता भर हो। या चुंबक सा अपनी ओर खींचता हो। हिलरी, नॉरगे और उनका अभियान आपको गजब की प्रेरणा देता है। पहाड़ों पर चढ़ने। बाधाओं से जूझने। कभी निराश न होने। और सबसे बड़ी बात एक बेहतर इंसान बनने की ऊर्जा। क्योंकि हम सभी को अपने निजी जीवन में भी कई चोमा लुंगमा लांघने होते हैं।

अमेरिकी लेखक जेम्स रैमज़ी ऑल्मैन की मदद से नॉरगे ने ‘टाइगर ऑफ स्नो’ नाम से अपनी आत्मकथा लिखी थी। इसके पन्नों में गजब के वाकए समाए हैं। सबसे रोचक प्रसंग एवरेस्ट के शिखर का ही है। एवरेस्ट पर पहली बार इंसान पहुंचा हो। जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य पूरा हुआ हो। सोचिए दोनों ने उस शिखर पर क्या किया होगा तब।
soni pushpa is offline   Reply With Quote