आईसीसी ने 2015 के क्रिकेट विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 14 फरवरी 2015 से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी। भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। 2015 विश्वकप में भी कुल 14 टीमें भाग लेंगी। 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा चार एसोशिएट देश इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पहले दिन 14 फरवरी 2015 को न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।