View Single Post
Old 09-12-2010, 11:25 AM   #18
teji
Diligent Member
 
teji's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: जालंधर
Posts: 1,239
Rep Power: 22
teji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to beholdteji is a splendid one to behold
Default Re: महात्मा गांधी :: A mega Thread

धन्य-धन्य हो गांधी बापू धन्य तेरी कुरबानी।
हो धन्य तेरी कुरबानी।
भूल नहीं सकती है दुनिया तेरी अमर कहानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
यह तेरा ही खून नहीं है मानवता का।
खून अमन का आजादी का दुखियारी जनता का।
सबके मुख पर आ!सू हैं सबके मुख पर वीरानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
हम सब तेरे कातिल हैं हम खूनी तेरे बापू।
पाप कभी यह धो न सकेंगे सारी कौम के आ!सू।
दाग कभी यह धो न सकेगा गंगा का भी पानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
तूने सीना तान के शाही ताकत को ललकारा।
'छोडो भारत' 'छोडो भारत' गज उठा था नारा।
जेलों में बन गयी बुढापा तेरी वीर जवानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
तू अ!धियारे भारत में उजियारा बनकर आया।
घर-घर जाकर तूने आजादी का दिया जलाया।
तुझसे ही हमने अपनी यह कीमत है पहचानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
तेरी कीमत पूछे कोई आज वह नोआखाली से।
कैसा फूल है टूटा अपने गुलशन की डाली से।
तूने सबका सुख-दुख बा!टा सबकी पीडा जानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
जलती आग में कूद के तूने फूटकी आग बुझाई।
अपनी जान ग!वाकर लाखों की जान बचाई।
आखिर सच की जीत हुई और हार झूठ ने मानी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
अमर रहेगा अमर रहेगा मौत से जो लडता है।
आजादी के नाम पे मरने वाला कब करता है ?
जब तक दुनिया है गजेगी तेरी अमृत वाणी।
धन्य-धन्य हो गांधी बापू.....
teji is offline   Reply With Quote