Re: हिंदी प्रश्नोत्तरी
यह पहेली किसने बुझाई थी - एक थाल मोतियों से भरा / सब के सिर पर औंधा धरा/ चारों और वह थाली फिरे / मोती उससे एक न गिरे ? इसका उत्तर भी बताइए।
यह पहेली अमीर ख़ुसरो (1253-1325) की बनाई हुई है। ख़ुसरो को खड़ीबोली हिंदी का पहला लोकप्रिय कवि माना जाता है। उन्होंने बहुत-सी पहेलियों, मुकरियों, दोहों, गजलों सहित विपुल साहित्य लिखा है। 'काहे को ब्याहे बिदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे' - यह गीत ख़ुसरो ने ही लिखा था।
इस पहेली का उत्तर है - आसमान।
'हिल मिलि जाने तासों मिलि के जनावै हेत / हित को न जाने ताकों हितू न बिसाहिए। / होय मगरूर तापै दूनी मगरूरी कीजे / लघु ह्वै चले जो तासों लघुता निबाहिए। / बोधा कवि नीति को निबेरो यहि भाँति अहै / आपको सराहै ताहि आपहू सराहिए। / दाता कहा, सूर कहा, सुंदर सुजान कहा / आपको न चाहे ताके बाप को न चाहिए।'- यह रचना किस छंद में लिखी गई है? क्या इस छंद का प्रयोग किसी आधुनिक काव्यकृति में भी हुआ है?
इस छंद का नाम कवित्त है। यह वार्णिक छंद है, जिस का प्रयोग हिंदी में कम ही हुआ है। आधुनिक युग में रामधारी सिंह 'दिनकर' ने अपनी काव्य कृति 'कुरुक्षेत्र' में कवित्त छंद का खूब इस्तेमाल किया है।
__________________
Disclamer :- Above Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|