Re: पानी और पर्यावरण
और अन्त में, ‘गंगा-पुत्र’ होने के नाते मैं स्वयं अपने सुधी मित्रों तक अपने मन की बात अपने रचे कुछ दोहों के माध्यम से पहुँचाते हुए, यह कहना चाहता हूँ कि ‘पर्यावरण की रक्षा’ को अब ‘स्वयं के अस्तित्व की रक्षा’ को पावन धर्म मानकर स्वयं जुट जाइए और दूसरों को इस अभियान में जोड़िए!
‘‘पर्यावरण बचाइए, तभी बचेंगे प्राण!
पर्यावरण को मानिए, राष्ट्र-मान-सम्मान!!
वृक्ष काट कर आज हम, प्रकृति करते नष्ट!
साँस नहीं ले पाएँगे, कल बढ़ने हैं कष्ट!!
जागें और जगाएँ हम, लड़े नया इक युद्ध!
पर्यावरण-रक्षण करें, बने समाज प्रबुद्ध!!
जल, वायु, वातावरण, देंगे सबको प्राण!
रक्षा इनकी कीजिए, मान इन्हें भगवान!!
माता पृथ्वी जगत की, सब इसकी संतान!
दूषित माँ को कर रहे, क्यों बनकर अनजान!!
आज के शब्द-साधकों का यह संकल्प पूरे विश्व- समाज का पावन धर्म बन जाए, तो विश्व-मानव निश्चय ही आसन्न विनाश की विभीषिका से बच सकेगा!
*** (इति) ***
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
|