Re: हिंदी के विकास में लुंगी का महत्व
हुआ यह कि पिछले तीन दशकों में देश में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए अँग्रेज़ी मीडियम स्कूलों की बदौलत अँग्रेज़ी का जमकर विकास हुआ और हिन्दी पीछे रह गई। अँग्रेज़ी का जमकर विकास होने के कारण देश दो भागों में बँट गया। एक ओर अँग्रेज़ी वाले थे जो कार से चलते थे और देश को गर्व से इंडिया कहते थे। दूसरी ओर हिन्दी वाले थे जो साइकिल से चलते थे और देश को गर्व से भारत कहते थे। अँग्रेज़ी वालों का देश इंडिया था और हिन्दी वालों का देश भारत था। भारत की हिन्दी पीछे जा रही थी और इंडिया की अँग्रेज़ी आगे जा रही थी। हिन्दी के पाठक लगातार घटते जा रहे थे और अँग्रेज़ी के पाठक लगातार बढ़ते जा रहे थे। अँग्रेज़ी वाले स्मार्ट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के साथ कार में घूम रहे थे। हिन्दी वाले राशन कार्ड और आधार कार्ड के साथ साइकिल पर टहल रहे थे।
|