08-07-2014, 10:15 PM
|
#18
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: रहस्य और रोमांच :.........
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :
1 -लद्दाख का द कोंग्का ला दर्रा :
भारत की गिनती विश्व में सबसे रहस्यमय देशों में से एक में की जाती है। प्राचीन काल में यह ज्ञान-विज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र था। इसके अलावा, दुनियाभर के लोग भारत में तंत्र-मंत्र को देखने व जानने के लिए खींचे चले आते थे। यह सिलसिला आज तक बरकरार है। हालांकि, समय के साथ-साथ दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है औऱ वे अब इसे तंत्र-मंत्र का देश नहीं, बल्कि तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में से एक मानने लगे हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ अविश्वसनीय तथ्यों से अवगत करा रहे हैं...
1 -लद्दाख का द कोंग्का ला दर्रा : दुनिया के उन इलाकों में है, जिसके बारे में बहुत कम जानकारी मिल पाई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हिमालय क्षेत्र में होना है। यह भारत और चीन की सीमा पर पड़ता है। यह दोनों देशों के बीच सैन्य-विवाद का विषय बन चुका है। यह नो-मैन्स लैंड घोषित है। दोनों देश इस पर नजर रखते हैं, लेकिन कोई भी देश इस क्षेत्र में पेट्रॉलिंग नहीं करता है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों का दावा है कि यूएफओ यानी उड़न तश्तरी का देखा जाना इस क्षेत्र में आम बात है। भारत और चीन दोनों ही देश को इस संबंध में जानकारी है और वे एक-दूसरे से सूचनाएं प्रदान करती है। यहां तक कि गूगल अर्थ ने भी इस तरह की घटनाओं का जिक्र किया है :.........
दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|