29-06-2013, 11:21 AM
|
#62
|
Special Member
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्ë
Posts: 2,512
Rep Power: 16
|
Re: रसोई घर
रसगुल्ला
सामग्री - ७५० मि.लि. दूध
- १ कप चीनी
- १ बड़े चम्मच मैदा
- १ प्याला पानी
- इलायची
- नीबू का रस और
- गुलाबजल इच्छानुसार
विधि -
उबलते हुए दूध में नींबू का रस डालकर पनीर बना लें।
-
पनीर में मैदा मिलाकर खूब मसल लें।
-
एकदम मुलायम होने पर छोटे छोटे गोले बना लें।
-
एक प्याले चीनी में १ प्याला पानी मिलाकर पतली चाशनी बना लें। गोले डाल कर १० मिनट तक उबालें। हर दो मिनट बाद थोड़ा-थोड़ा पानी इस उबलते हुए चाशनी पर डालते रहें।
-
ठंडा होने को रखें।
-
गुलाबजल मिलाएं।
-
ठंडा होने पर फ़्रिज में रखें।
-
ठंडा ही परोसें।
|
|
|