Re: Cricket's Hall of Fame
Cricket's Hall of Fame
कर्नल सी.के.नायडू
सी. के. नायडू का जन्म 31 अक्टूबर, सन 1895 ई. में नागपुर में हुआ था। उनका पूरा नाम कोट्टारी कंकय्या नायडू था। सी. के. नायडू टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पहले कप्तान थे। सन 1932 ई. में बतौर कप्तान और क्रिकेटर के रूप अपने पहले इंग्लैंड दौरे के दौरान वह अपनी ज़ोरदार हिटिंग के कारण काफी प्रसिद्ध हो गए थे. इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 6 शतकों के साथ कुल 1618 रन बनाए तथा गेंदबाज़ी करते हुए कुल 65 विकेट हासिल किये थे। क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली प्रसिद्ध पत्रिका "विजडन" ने उन्हें वर्ष 1933 में अपनी वर्ष की पाँच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था, इसी के साथ सी. के. नायडू "विजडन" में स्थान पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 1932 में सी. के. नायडू ने कमाल का खेल दिखाते हुए 32 छक्के लगाए थे। यद्यपि सी. के. नायडू का अंतरराष्ट्रीय कैरियर बहुत छोटा रहा। उन्होंने मात्र 7 टैस्ट मैच खेले, लेकिन भारतीय क्रिकेट जगत में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
|