View Single Post
Old 03-07-2013, 02:23 PM   #37
VARSHNEY.009
Special Member
 
Join Date: Jun 2013
Location: रामपुर (उत्*तर प्&#235
Posts: 2,512
Rep Power: 16
VARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really niceVARSHNEY.009 is just really nice
Default Re: क्या आप जानते हैं ?

अगस्त २०११ में हुई भारत की मुख्य घटनाये:
  1. रंजन सोढ़ी बने विश्व के नंबर वन डबल ट्रैप निशानेबाज |
  2. रंजन मथाई बने नए विदेश सचिव |
  3. पश्चिम बंगाल को १९ हजार करोड़ रूपए की सहायता पर केंद्र ने सहमति दी |
  4. पहला कश्मीर प्रीमियर लीग (के पी एल) टी-२० चिनार कप २०११ समाप्त |
  5. विपक्ष के विरोध के बीच लोकपाल विधेयक संसद में पेश |
  6. सदानंद गौड़ा कर्णाटक के नए मुख्यमंत्री बने |
  7. सुप्रीम कोर्ट ने बेल्लारी के कुछ हिस्सों से खनन पर लगे प्रतिबन्ध को हटाया |
  8. तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय खिलाडियों ने तीन पदक जीते |
  9. भारत के उत्तर पूर्व भाग ने चाय को राष्टीय पेय का दर्जा दिया |
  10. भारतीय पहलवानों ने मेलबर्न में आयोजित कॉमनवेलथ कुस्ती प्रतियोगिता में ४० पदक जीते |
  11. आदित्य मेहता ने ७८वि राष्टीय स्नूकर प्रतियोगिता जीती |
  12. तमिलनाडू के पूर्व राज्यपाल और प्रमुख राजनीतिज्ञ पी सी अलेक्जेडर का निधन |
  13. लोकसभा ने एस बी आई सब्सिडरी बैंक बिल पास किया |
  14. अरविन्द जाधव के स्थान पर रोहित नंदन एयर इंडिया के चेयर मेन बने |
  15. भारतीय क्रिकेट टीम को पीछे कर इंग्लैंड बना न. १ टेस्ट टीम |
  16. पूर्व वर्षो के प्रसिद्ध अभिनेता शम्मी कपूर का हुआ निधन |
  17. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ६५वे स्वत्रंता दिवस पर राष्ट्र को संबोधन |
  18. न्यू इंडिया अस्योरांस के प्रमुख बर्खास्त |
  19. रिलायंस को पीछे छोड़ ओ एन जी सी बनी नंबर एक कंपनी |
  20. जस्टिस सोमित्र सेन के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग पारित |
  21. दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनसन शुरु |
  22. बारहवीं योजना के दृष्टि पत्र को मिली मंजूरी |
  23. प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा का निधन |
  24. लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन का पुरुष युगल ख़िताब जीता |
  25. अन्ना हजारे को अनसन समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने लिखी चिट्ठी |
  26. प्रसिद्ध फूटबाल खिलाडी बाइचुंग भूटिया का अंतरराष्ट्रीय फूटबाल से सन्यास |
  27. फ़ोर्ब्स की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूचि में सोनिया गाँधी को मिला सांतवा स्थान |
  28. छह राज्यों झारखंड, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, मिजोरम, केरल और गोवा में नए राज्यपाल नियुक्त |
  29. बिड़ला कारपोरेसन ने राजस्थान में खनन का कम स्थगित किया |
  30. बाल न्यायालय (संसोधन) विधेयक लोकसभा में पेश|
अगस्त २०११ में हुई संसार की मुख्य घटनाये:
  1. अमेरिका का कर्ज संकट टला |
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का ऋण समझोते पर हस्ताक्षर |
  3. मिश्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक पर मुक़दमे की प्रक्रिया शुरु |
  4. जापान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर नाओकी मत्सुदा का निधन |
  5. अफगानिस्तान में अमेरिकी हेलीकाप्टर पर तालिबान का हमला, ३१ अमेरिकी सैनिकों की मौत |
  6. अमेरिका में १९४१ से पहली बार खोई ‘एएए’ रेटिंग |
  7. नेपाल में सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान पर प्रतिबन्ध लगाया |
  8. लोबसांग सान्ग्वे ने ली तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री पद के शपथ |
  9. सिरिया में ताजी हिंसा में २२ लोगों की मौत |
  10. चीन में पहले समुद्री पोतवाहक जहाज का परिक्षण शुरु |
  11. चीन में बुल्लेट ट्रेनों की गति कम करने का हुआ निर्णय |
  12. चीन द्वारा पाकिस्तान के पहले संचार उपग्रह का सफल परिक्षण |
  13. नया गठबंधन बनने तक नेपाली प्रधानमंत्री का त्यागपत्र देने से इंकार |
  14. नेपाल के प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल का त्यागपत्र |
  15. नेपाली राष्ट्रपति ने नए प्रधानमंत्री के चयन के लिए समय सीमा तय की |
  16. चीन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल की नेपाल यात्रा शुरू |
  17. इराक में भीषण बम विष्फोट में ६८ लोगों की मौत |
  18. विश्व नेताओ की सीरिया के राष्ट्रपति असद से गद्दी छोड़ने की अपील |
  19. पाकिस्तान की एक मस्जिद में धमाके से ५३ की मौत |
  20. मिश्र के इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा ८ इस्राइलियों की हत्या |
  21. ब्राजील ने जीता फीफा अंडर-२० फूटबाल विश्व कप |
  22. लीबिया में चार दसक पुराने गद्दाफी शासन का अंत |
  23. तुर्की सेना के हवाई हमले में १०० कुर्द विद्रोहियों की मौत |
  24. लीबिया में आखिरी दौर में पहुंची लड़ाई |
  25. लीबिया में विद्रोहियों का राजधानी त्रिपोली पर कब्ज़ा |
  26. जापान के प्रधानमंत्री नाआतो कान का अपने पद से स्तीफा |
  27. सिंगापुर में नए राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान |
  28. बाबुराम भट्टाराई नेपाल के ३५वे प्रधानमंत्री निर्वाचित |
  29. टोनी टोन सिंगापुर के नए राष्ट्रपति निर्वाचित |
  30. लेडी गागा ने ‘बोर्न दिस वे’ के लिए जीता पहला २०११ एम् टीवी विडियो म्यूजिक अवार्ड |
VARSHNEY.009 is offline   Reply With Quote