16 मार्च
1827-अश्वेत अमेरिकन्स के पहले अखबार फ्रीडम जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1830-लंदन पुलिस 'स्काटलैड यार्ड' का गठन हुआ।
1846-अमृतसर समझौते के मुताबिक जम्मू के हिन्दू शासक राजा गुलाब सिंह को कश्मीर का अधिपत्य सौपा गया गया।
1860-प्लेग वैक्सीन की खोज करने वाले डॉक्टर डब्ल्यू एम हाफकिन का जन्म।
1939-जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और इराक ने आर्थिक और तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1968-वियतनाम युद्ध के दौरान माई लेई नरसंहार में करीब 450 लोग मारे गए ।
1970-नई अंग्रेजी बाइबिल का प्रकाशन हुआ।
1978-अंतरिक्ष यान सोयूज-26 पृथ्वी पर लौटा।
1978-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2012-अफगानिस्तान के काबुल में एक मकान पर नाटो हेलिकाप्टर ध्वस्त, 10 मरे।
2012-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।