13-08-2013, 05:59 PM
|
#34
|
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244
|
Re: खबरें अजब-गजब
अजब-गजब गर्भनिरोधक
हाल ही में अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर आई थी, जिसमें बताया गया कि वहां बच्चों की चाह खत्म हो रही है। फेडरल गवर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट में अमेरिका में अब तक की सबसे कम जन्म दर आंकी गई। इसके गिरने के पीछे मंदी और आर्थिक स्थिति को सबसे बड़ा कारण माना है।
वहीं, भारत के बारे में कहा जाता है कि उसकी जनसंख्या ही भविष्य में उसकी ताकत बनेगी। चीन में भी अब एक बच्चा प्रणाली पर ढील दिए जाने की बात की जा रही है। खैर, इन सब बातों के बीच आज हम उन अजीबो-गरीब नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जिनसे गर्भ को ठहरने बचाया जा सकता है। ध्यान रखिएगा, हम यहां परंपरागत गर्भ निरोधक जैसे कंडोम, कॉपर-टी, गर्भ निरोधक दवाएं आदि पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।
|
|
|