Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जापान में बर्फीले तूफान में आठ पर्वतारोहियों की मौत : पुलिस
तोक्यो। जापान के उत्तरी आल्पस पर्वत श्रृंखला पर बर्फीले तूफान में लापता हुए आठ बुजुर्ग पर्वतारोहियों के मारे जाने की आज पुष्टि की गई। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मध्य नगानो प्रांत में माउंट कोरेंज के पास हादसे का शिकार हुए करीब 60 . 70 वर्ष की उम्र के छह पर्वतारोहियों के एक समूह को आज तड़के देखा गया। उन्होंने कहा कि 2932 मीटर उंची शिरोउमादाके पर्वत चोटी की ओर जाते वक्त लापता हुए पर्वतारोहियों को हेलीकाप्टर से पास के एक गांव में लाया गया लेकिन उन्हें बाद में मृत घोषित किया गया। प्रवक्ता ने माउंट कोरेंज के दक्षिण में स्थित जीगातेक पर्वत चोटी के पास अचेत पाई गई 62 वर्षीय महिला के मारे जाने की भी पुष्टि की। इसके अलावा खराब मौसम में फंसे 71 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि की गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|