View Single Post
Old 31-01-2024, 07:45 AM   #1
आकाश महेशपुरी
Diligent Member
 
आकाश महेशपुरी's Avatar
 
Join Date: May 2013
Location: कुशीनगर, यू पी
Posts: 920
Rep Power: 23
आकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud of
Send a message via AIM to आकाश महेशपुरी
Default नेता राजनीति का चलेगा जब दाव तब

नेता राजनीति का चलेगा जब दाव तब
■■■■■■■■■■■■■■■
कहते हैं लोग भले राधा नहीं नाचेगी ये,
जबतक नव मन तेल नहीं आएगा।

नेता राजनीति का चलेगा जब दाव तब,
पाँच मन तेल, नव बार नचवाएगा।

नेता नीचता की यदि हद में उतर जाए,
कोई भी कानून उसे रोक नहीं पाएगा।

जाएगा विधानसभा सिर्फ पाँच बार भले,
मुख्यमंत्री नव बार तक बन जाएगा।

घनाक्षरी- आकाश महेशपुरी
दिनांक- 30/01/2024

Last edited by आकाश महेशपुरी; 01-02-2024 at 09:14 AM.
आकाश महेशपुरी is offline   Reply With Quote