View Single Post
Old 15-08-2012, 01:07 AM   #11
Dark Saint Alaick
Super Moderator
 
Dark Saint Alaick's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182
Dark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond repute
Default Re: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई के 24 कर्मियों को पदक

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीबीआई के 24 अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। विशिष्ट सेवा के लिए छह अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं, जबकि 18 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले हैं :
केशव कुमार संयुक्त निदेशक, एन. एस खरायत सहायक निदेशक : इंटरपोल, जावेद सिराज पुलिस अधीक्षक, रविंद्र सिंह जग्गी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीत सिंह निरीक्षक, राजेंद्र कुमार गौंड़ निरीक्षक।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले हैं:
अरूण बौथरा पुलिस उप महानिरीक्षक, आर. हितेंद्र पुलिस उप महानिरीक्षक, हिरेन सी. नाथ पुलिस उप महानिरीक्षक, संजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक, एस. जयकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार पुलिस उपाधीक्षक, दीपतेंदु भट्टाचार्य पुलिस उपाधीक्षक, राजेश चहल निरीक्षक पुलिस उपाधीक्षक, जगदीश प्रसाद निरीक्षक, शैलेंद्र प्रताप सिंह निरीक्षक, रविकांत जैन निरीक्षक, बी. बी. तिवारी निरीक्षक, राजीव चंदौला निरीक्षक, एल. एन. मूर्ति उपनिरीक्षक, सी. वी. पुजारी उपनिरीक्षक, एस. पी. बी. खारकोंगोर सह उपनिरीक्षक, कुसुम पाल सिंह प्रधान सिपाही, एम. चंद्रशेखर प्रधान सिपाही।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
Dark Saint Alaick is offline   Reply With Quote