09-04-2014, 11:05 PM
|
#2
|
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116
|
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
क्या है चीरहरण की कहानी :
सभी जानते हैं कि कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच हुए युद्ध की असली वजह दुर्योधन की सभा में द्रौपदी का चीरहरण ही थी। कहानी के अनुसार, दुर्योधन ने पांडवों को फंसाने के लिए एक चाल चली। इस चाल के तहत उन्होंने जुए के खेल का आयोजन किया और चक्रवर्ती सम्राट पांडुपुत्र युधिष्ठिर को इस खेल के लिए चुनौती दी। खेल में जब युधिष्ठिर अपनी सारी संपत्ति, भाई और स्वयं को भी हार गए तो द्रौपदी को दांव पर लगा दिया और उन्हें भी हार गए। इसके बाद दुर्योधन ने दु:शासन को आदेश दिया कि वह द्रौपदी को भरी सभा में निर्वस्त्र करे। दु:शासन ने वैसा ही किया। द्रौपदी और पांडवों के इसी अपमान के बाद महाभारत का भीषण युद्ध परिणामस्वरूप सामने आया। इस पूरी कहानी को इन दिनों छोटे परदे पर काफी रोचक ढंग से दिखाया जा रहा है :.........
दैनिक भास्कर के सौजन्य से :.........
__________________
Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread.
|
|
|