21-02-2011, 03:04 AM
|
#10
|
VIP Member
Join Date: Oct 2010
Location: kanpur-(up)
Posts: 14,034
Rep Power: 68
|
Re: इस्लाम से आपका परिचय
पांच बार नमाज करने के कई अन्य फायदे
नमाज पांच बार करने के कई अन्य फायदे भी है। नमाज का जो समय निर्धारित किया गया है। वह पूरी तरह मनुष्य के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए किया गया है। प्रात: फजर की नमाज के लिए जल्दी उठना ही पड़ता है। जो उसको तन और मन की प्रसन्नता देता है। नमाज की क्रिया से हुआ हल्का व्यायाम स्फूर्ति देने वाला है। ऐसे मान्यता है कि इसी समय अल्लाह के भेजे हुए दो फरिश्ते उसके दोनों कंधों पर बैठ जाते हैं। जो उसके दिन भर के क्रिया कलाप पर नजर रखते हैं। दोपहर की जौहर, सूर्यास्त की असर एवं गोधुली बेला की मगरिब की नमाज का वक्त ऐसा इसलिए निर्धारित किया गया कि मनुष्य दिनभर अनुशासन में रहे। दोपहर के समय सोये नहीं एवं कोई भी अनैतिक कार्य नहीं कर पाए। दोपहर में सोने से कफ, सर्दी एवं श्वास संबंधी कई प्रकार के रोग होने की संभावना रहती है। रात्रि प्रथम पहर ईशा की नमाज का वक्त वह खुदा से दिनभर में अलग कोई, खता हुई हो तो उसकी क्षमा मांग सकता है तथा वे दोनों फरिश्ते भी कंधे से उतरकर अल्लाह के समक्ष जाकर नमाजी के दिनभर के कर्मों का वर्णन करते हैं। अल्लाह नमाजी के सत्कर्मों से उसका सिला प्रदान करते हैं। अलगे दिन सुबह जल्दी नमाज पढऩे के लिए उसको जल्दी सोना भी पड़ता है। जल्दी सोने से भी उसको तन-मन को स्वस्थ्ता मिलती है तथा शरीर को अधिक कार्य की क्षमता प्राप्त होती है।
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..."
click me
|
|
|