10-01-2011, 08:12 AM
|
#22
|
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27
|
Re: जरूरी सूचना
फोरम पर पोस्ट करने से आपको एक साथ कई फायदे होते हैं/ इसके साथ ना केवल अपने विचारों और अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करते हैं बल्कि बड़े व प्रतिष्ठित सदस्यों और लेखकों के मंतव्यों से परिचित होते हैं/
इस के माध्यम से हम सभी स्वयं को अभिव्यक्त कर सकते हैं/ अपनी रुचि की पूर्ति फोरम के माध्यम से की जा सकती है/ जैसे सदस्य, साहित्यकार कविता, कहानियां, आलेख आदि लिखकर अपनी रुचि की पूर्ति कर सकता है/ वहीं चित्रकार अपनी पेंटिग्स फोरम पर डाल सकता है/
कई बार ऐसा होता है कि मन में कोई विचार पैदा हुआ और हम किसी से कहना चाहें तो कोई सुनने वाला नहीं मिलता/ आज के व्यस्त आर्थिक युग में हर किसी के पास समय की कमी है/ तब ऐसे में फोरम पर पोस्ट लिख कर हर किसी तक अपनी बात को पहुंचाना ज्यादा आसान और उपयोगी है...
|
|
|